गोमिया झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

दुःखद : खमहरा नदी में डूबा पिट्स मॉडर्न स्कूल का छात्र, शव बरामद

देसी पार्क में हादसा, 15 वर्षीय रॉबिंसन की हुई दर्दनाक मौत

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : मंगलवार को खमरा नदी के देसी पार्क में एक दर्दनाक हादसे में पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के कक्षा 10वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खरकिटो गांव निवासी 15 वर्षीय रॉबिंसन यादव के रूप में हुई है, जो दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपनी मां के साथ गोमिया में रहकर पढ़ाई करता था, जबकि उसके पिता मुंबई में टैक्सी चलाते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रॉबिंसन दोस्तों के साथ नदी नहाने के दौरान बॉल खेल रहा था। गेंद पानी में चली गई और उसे निकालने के दौरान संभवतः उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो,एएसआई अभिषेक किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और खोज बिन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। रॉबिंसन को तुरंत तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही , गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को गोमिया अस्पताल ले आई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

झारखण्ड छात्र परिषद ने 101 वृक्षों के रोपण का लिया निर्णय

admin

बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा का सत्ता में आना सुनिश्चित : डॉ प्रणव कुमार बब्बू

admin

डिपार्टमेंट ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज द्वारा वेबीनार का आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति ने दी शुभकामना

admin

Leave a Comment