Uncategorized

दूल्हे की मौत मामले पर डीजीपी का संज्ञान, तीन दिन में रिपोर्ट का आदेश

रांची : बारात निकलने से पहले दूल्हे रितेश पांडेय की आत्महत्या और पुलिस प्रताड़ना के आरोपों पर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक को पूरे मामले की गहराई से जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। रांची एसएसपी को भी तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, साथ ही संबंधित पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जाता है कि बारात से पूर्व सुखदेवनगर थाना के मुंशी परशुराम ने पैसों की मांग की और दबाव बनाया, जिसके बाद रितेश ने जान दे दी। परिजनों ने 10 लाख की वसूली का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related posts

भारत की लगातार 8वीं जीत में छाए कोहली-जड्डू, 20 वर्ष पुराना रिकॉर्ड बराबर

admin

स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन

admin

कसमार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ व सीओ ने की बैठक

admin

Leave a Comment