धनबाद निरसा निरसा

धनबाद : झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जिला सम्मेलन 10 फरवरी 2023 को निरसा में

रिपोर्ट सरबजीत सिंह

निरसा (खबर आजतक) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी झारखंड प्रदेश की ओर से धनबाद जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जिला सम्मेलन निरसा विधानसभा क्षेत्र के भामाल ,जामताड़ा रोड श्रम कल्याण केंद्र में 10 फरवरी दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा ! सम्मेलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री झारखंड सरकार हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड प्रभारी मुरली मनोहर पांडे, राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह, राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श कुमार सिंह, सहित प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे ! राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव उमेश गोस्वामी गोस्वामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति कर जारी करते हुए कहा कि सम्मेलन में पार्टी की अनेक प्रकार की समस्याओं को लेकर प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक , ग्रामों की समस्याओं, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने एवं आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा होगी ! पार्टी लोकसभा के धनबाद की चार विधान सभा सीट सहित झारखंड के 40 विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करेगी; जिस की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया जाएगा !

Related posts

उपायुक्त ने की सैंड डीएसआर को पारित करने हेतु सब डिविजनल कमेटी की बैठक

Nitesh Verma

एचई स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nitesh Verma

चिरकुंडा नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ

Nitesh Verma

Leave a Comment