झारखण्ड धनबाद

धनबाद में कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

सरबजीत सिंह, धनबाद

धनबाद (ख़बर आजतक़) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट, धनबाद द्वारा छात्रवृत्ति वितरण सह पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन 09 मार्च 2025, रविवार को भूली सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य चित्रांशों, ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, सदस्यगणों, छात्रवृत्ति सहयोगियों और छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस वर्ष भी ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति योजना के छठे वर्ष (2024-2025) में विद्यार्थियों को ₹3,500/- की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की गई। छात्रवृत्ति वितरण का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शशि लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, डॉ. पीसीएल दास, राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अंबष्ठ, विजय सिन्हा, रविरंजन श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।

इसके अलावा, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री ललित सिन्हा, श्रीमती रीता लाला, श्रीमती पुष्पलता श्रीवास्तव, श्रीमती मोनी श्रीवास्तव (पत्नी स्व. आर. के. लाला), विवेक लाला, श्रीमती चंदा श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, मनोज सिन्हा सहित अन्य सहयोगकर्ताओं ने भी बच्चों को छात्रवृत्ति एवं आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण का आनंद लिया।

Related posts

कैलाश सिंह,जय मां मंगला गवरी स्टोन वर्क्स करमा कलां (भैरवाडीह) छतरपुर, पलामू की ओर से गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें

admin

अपेक्षाओं पर खड़ा उतरेगा प्रशासन, आहर्ता पूर्ण करने वाले सभी को मिलेगा लाभ : उपायुक्त

admin

कही ट्रैक्टर जब्त, कही ट्रैक्टर चालू ; बालू का खेल जिले में खुलेआम चालू

admin

Leave a Comment