खेल झारखण्ड राँची

धोनी ने किया राँची में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने सोमवार को राँची के बिरसा चौक स्थित गीतिलपीढ़ी स्टेशन रोड में बने “आश्री बैडमिंटन कोर्ट” का उद्घाटन किया।

धोनी ने कहा कि इस तरह के कोर्ट खुलने से युवाओं और आम लोगों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे समय मिलने पर यहां अभ्यास के लिए आ सकते हैं।

JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि यह कोर्ट आधुनिक सुविधाओं और विश्वस्तरीय उपकरणों से सुसज्जित है, जहाँ खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण मिलेगा।

कोर्ट संचालक मंजुल केरकेट्टा ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु दो महिला व दो पुरुष कोच नियुक्त किए गए हैं। यह कोर्ट रोजाना सुबह 5 से 9 बजे और शाम 5 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। इच्छुक खिलाड़ी सदस्यता ले सकते हैं।

इस अवसर पर कोच राकेश कुमार, सुषमा केरकेट्टा, सिद्धार्थ केरकेट्टा और अभिषेक केरकेट्टा भी मौजूद रहे।

Related posts

विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वाहन जांच के दौरान कैश समेत मादक पदार्थ ( बियर) को किया गया जब्त

admin

पूर्व सिल्ली विधायक अमित महतो ने किया सरेंडर, सरकारी काम में बाधा डालने व बिना अनुमति सड़क जाम करने का लगाया गया आरोप

admin

झारखंड के गव्य विकास निदेशक के मामलो की जाँच करें मुख्यमंत्री : विजय शंकर नायक

admin

Leave a Comment