झारखण्ड मनोरंजन राँची

नववर्ष की पूर्व संध्या पर अरगोड़ा मैदान में होगा ‘मैडलिसयस रिकॉर्डस’ का भव्य आयोजन

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : नववर्ष की पूर्व संध्या पर रांचीवासियों के लिए खास मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम ‘मैडलिसयस रिकॉर्डस’ का भव्य आयोजन अरगोड़ा मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की संयोजक भावना प्रिया, देवश्री चक्रवर्ती एवं शुभांगी सिंह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि यह ओपन-एयर इवेंट रांची के लोगों को नया और यादगार अनुभव देगा।


कार्यक्रम में डेडीकेटेड लिकर स्पेस, अनलिमिटेड फूड एंड ड्रिंक, लाइव डीजे, मैसिव काउंटडाउन सेलिब्रेशन, सेल्फी प्वाइंट और गुड फॉर्च्यून केक जैसी कई आकर्षक व्यवस्थाएं होंगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रसिद्ध डीजे लोपा एवं स्थानीय कलाकार कुमार गहलोत और कविता होरो प्रस्तुति देंगे। टिकट दर 499 रुपये (एक व्यक्ति) और 899 रुपये (कपल) रखी गई है। मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल होंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

एसबीयू की आईआईसी टीम ने पटना में आयोजित रीजनल मीट में दर्ज की सक्रिय भागीदारी

admin

एलआईसी मैदान में स्वदेशी और खादी महोत्सव का भव्य उद्घाटन, देशभर के शिल्पी पहुंचे

admin

चिन्मय मिशन बोकारो में 12 से 17 जून तक ज्ञान यज्ञ
स्वामी अद्वैतानंद सरस्वती देंगे भक्तिरस से परिपूर्ण प्रवचन

admin

Leave a Comment