झारखण्ड राजनीति

नाइजर से अपहृत गिरिडीह के पाँचों मजदूर सुरक्षित घर लौटे


गिरिडीह (ख़बर आजतक) : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में आतंकियों द्वारा अपहृत झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पाँचों भारतीय मजदूर सुरक्षित भारत वापस लौट आए हैं। वर्तमान में सभी मजदूर मुंबई में हैं, जहाँ उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं। यह जानकारी आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने प्रेस वार्ता में दी।


अपहृत मजदूर संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो एवं उत्तम महतो 25 अप्रैल 2025 को नाइजर के तिल्लाबेरी क्षेत्र से अगवा किए गए थे। संजय मेहता के सतत प्रयासों से विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप सभी की सुरक्षित रिहाई संभव हो सकी। मजदूरों की सकुशल वापसी से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।

Related posts

बोकारो में आवास बचाओ संघर्ष समिति का शांतिपूर्ण धरना, सेक्टर-12 क्वार्टर मरम्मत की माँग तेज

admin

BSL बेकार पड़े एलडी स्लैग से करेगा करोड़ों का मुनाफा, चेन्नई कि कंपनी से हुआ करार

admin

कुमार राजा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा, बोले – विभिन्न वार्डो के नागरिकों से मिलकर काँग्रेस के प्रति आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त करना इसका यात्रा का उद्देश्य

admin

Leave a Comment