झारखण्ड धनबाद विधानसभा चुनाव 2024

नाई समाज ने खुलकर भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का किया समर्थन

प्रतीक सिंह, धनबाद

झरिया: झरिया विधानसभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का समर्थन नाई समाज ने भी खुलकर कर दिया है। झरिया के भागा 5 नंबर निवासी डॉक्टर सत्यनारायण ठाकुर के आवास पर नाई समाज ने बैठक कर प्रत्याशी रागिनी सिंह का खुले मंच से समर्थन कर ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह उपस्थित थे। सर्व प्रथम नाई समाज ने गुलदस्ता और माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में नाई समाज ने कहा कि भाजपा सरकार में ओबीसी जातियों को जो मान-सम्मान मिला है वो कांग्रेस के शासन में भी नहीं मिला।

हमलोंगो को सिर्फ ठगने का काम किया है। चुनाव के समय बड़े बड़े वादे किए जाते है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद भूल जाते हैं । इस बार भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाएंगे। प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा देश की जनता जानती है कि मोदी ने बिना भेदभाव के हर वर्ग और समुदाय के लिए ईमानदारी से काम किया है।

नाई समाज का विकास में अहम योगदान है। 5 साल झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार ने सिर्फ देख को लूटने का काम किया है। युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। क्या वादा पूरा हुआ। महिलाएं बेटियां तक सुरक्षित नहीं है। गठबंधन की सरकार में लुट खसोट, अत्याचार, हत्याएं रंगदारी जैसे अपराधिक घटनाओं ग्राफ सिर्फ बढ़ा है। रागिनी सिंह ने कहा कि नाई समाज के लोग मजदूर मसीहा काहे जाने वाले स्व सूर्यदेव सिंह के समय से ही जुड़े है। रागिनी सिंह ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। भाजपा के कार्यकाल में ही विकास होगा और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Related posts

कसमार : गररी में हैंडवाश यूनिट लगाने के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट

admin

आईजी प्रभात कुमार की बेटी पवनी कुमारी ने दसवीं में 99.4% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

admin

डीएवी सेक्टर-6 के 26 छात्रों ने स्वर्ण पदक इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड (2022-23) में हासिल किए।

admin

Leave a Comment