झारखण्ड राँची राजनीति

निजी क्षेत्र में 75% आरक्षण पर भाजपा का तीखा हमला, सरकार पर दोहरे चरित्र का आरोप


राँची : निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने इसे जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी टेंडरों और योजनाओं में स्थानीय लोगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि बाहर की कंपनियों और व्यापारियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।


अजय साह ने कहा कि शराब नीति, बालू घाट नीलामी, कोचिंग संस्थानों के रेगुलेशन और आयुष्मान भारत योजना में स्थानीय हितों की अनदेखी की गई। उन्होंने दावा किया कि आउटसोर्सिंग के नाम पर रोजगार का संगठित कारोबार चल रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के अवसर छीने जा रहे हैं। भाजपा ने सरकार से मांग की कि निजी क्षेत्र में आरक्षण की बात करने से पहले इसे सरकारी नीतियों और योजनाओं में ईमानदारी से लागू किया जाए, अन्यथा भाजपा इस दोहरे चेहरे को जनता के सामने लाती

Related posts

आनंद विहार–पुरुलिया साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ, रांची के रास्ते चलेगी नई ट्रेन

admin

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने अलार्म चेन पुलिंग के जिम्मेदाराना उपयोग की अपील की

admin

परमजीत कौर बनीं रामावती वृद्धाश्रम की संरक्षक

admin

Leave a Comment