झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डी ए वी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक): नीरजा सहाय डी ए वी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस खेल के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित रहा।

मौके पर प्राचार्या किरण यादव ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद की अद्वितीय गेंद नियंत्रण, शानदार गोल स्कोरिंग क्षमता और देश के लिए गौरव लाने का जुनून, ईमानदारी, देश के प्रति समर्पण, हमें हमारी मातृभूमि हित सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। खेलों में भाग लेने से अनुशासन एकता, सम्मानता और भाईचारे विकास होता है। हमें इसकी अहमियत समझनी चाहिए।

कक्षा आठवीं की छात्रा स्नेहा सिंह के द्वारा मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मेजर ध्यानचंद के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ और बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

मौके पर डीएवी के विभिन्न विद्यालयों में डीएवी स्टेट लेवल स्पोर्ट्स 2025 की प्रतियोगिताएँ चल रही हैं।

Related posts

सदर अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण

admin

शिवराज ने चंपाई के भाजपा में आने पर दी प्रतिक्रिया, बोले – चंपाई सच में झारखण्ड के टाइगर

admin

पत्थर से कूचलकर युवती की हत्या, पुलिस जाँच में जुटी

admin

Leave a Comment