झारखण्ड राँची

नेहा महतो बनीं झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष

नितीश मिश्रा

राँची (खबर आजतक) : झारखंड तीरंदाजी संघ की वरीय उपाध्यक्ष एवं बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी (सिल्ली) की अध्यक्ष नेहा महतो को झारखंड ओलंपिक संघ का वरीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक ने बताया कि अध्यक्ष आर.के. आनंद ने नेहा महतो को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में 2015 में उनके नेतृत्व में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी को खेल और बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

पत्र में कहा गया है कि नेहा महतो ने झारखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में तीरंदाजी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी नई भूमिका से न सिर्फ तीरंदाजी, बल्कि अन्य खेल विधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा और राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर होगा।

Related posts

जेसीआई राँची का 64वाँ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जेसी विक्रम चौधरी अध्यक्ष

admin

15 अगस्त से शुरू होगा ₹3,000 वाला वार्षिक FASTag पास, निजी वाहनों को मिलेगा बड़ा लाभ

admin

पेटरवार : व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया को किया नमन

admin

Leave a Comment