झारखण्ड राँची राजनीति

न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे। शपथ के पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी, उच्च न्यायालय के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

झारखण्ड ओबीसी आरक्षण मंच ने भारत बंद का किया समर्थन

admin

गोमिया : लाखो के जेवरात व लगभग 5 लाख नगद पर डकैतों ने किया हाथ साफ

admin

ट्राइबल लीडरशिप कार्यक्रम में राज्य के कुल 21 लोगों ने शामिल होकर किया राज्य का प्रतिनिधित्व

admin

Leave a Comment