झारखण्ड लोहरदगा

पंचाइत कर गोइठ के 21वें संस्करण में उपायुक्त ने दी योजनाओं की जानकारी

मीर उबैद उल्लाह


लोहरदगा (ख़बर आजतक) : उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ का 21वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी पंचायतों के मुखियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके लिए कमियों को चिन्हित कर निरंतर सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कुरीतियों के उन्मूलन, पथ निर्माण और पेयजल समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया।


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम होने पर विवाह कराने वालों पर विधि-सम्मत कार्रवाई होगी। उन्होंने डायन प्रथा को अंधविश्वास बताते हुए इसके उन्मूलन की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि आदिम जनजाति व पीवीटीजी युवाओं को भारी वाहन चालन एवं मोटर मैकेनिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही धान अधिप्राप्ति के तहत किसानों के खातों में अब तक 2.85 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए

Related posts

बीस दिन के अंदर अपराधी को पकड़ कर जेल के अंदर डाले अन्यथा उग्र आंदोलन करने के लिए आदिवासी समाज बाध्य होगा

admin

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बारूद की गाड़ियों को रोका
गोमिया

admin

काँग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव का हटिया विधानसभा में जनसंपर्क अभियान जोरों पर

admin

Leave a Comment