झारखण्ड पटना राँची राजनीति

पटना पहुँची दीपिका, वोट अधिकार यात्रा के समापन समारोह में होंगी शामिल

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह वोट अधिकार यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने हेतू रविवार को पटना पहुँची।

मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के युवाओं में इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यह साफ़ संकेत है कि बिहार बदलाव चाहता है और यह बदलाव केवल महागठबंधन की सरकार ही ला सकती है।

दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ और फ़रेब पर आधारित है। काँग्रेस पार्टी का संस्कार कभी भी किसी को गाली देने का नहीं रहा। भाजपा झूठ और प्रपंच के ज़रिए जनता को गुमराह करना चाहती है, लेकिन बिहार की जनता अब सच्चाई जान चुकी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार और उसके युवा अब निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ चुके हैं और महागठबंधन की जीत तय है।

Related posts

खटाल के समीप बेजिटेबल मार्केट में धरने पर बैठे कर्मचारियों से मिले आदित्य

admin

सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल, चतरा में जरूरतमंदों को 500 कंबल वितरित

admin

सुदेश महतो ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर किए तीखे प्रहार, बोले – “हेमन्त सरकार ने पिछले चार साल में सिर्फ राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का काम किया”

admin

Leave a Comment