झारखण्ड राँची राजनीति

पटना लाठीचार्ज घटना की रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपी, कहा ‐ “यह राज्य प्रायोजित हिंसा”

नितीश_मिश्र

राँची/नई दिल्ली(खबर_आजतक) : पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर वे लाठीचार्ज में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के घायल होने और एक कार्यकर्ता की मौत के संबंध में गठित जांच कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपी। इस दौरान वहाँ लोगों से पर कार्यकर्ताओं से बातकर एक चीज बिल्कुल स्पष्ट हुई कि उस दिन की घटना राज्य प्रायोजित हिंसा का हिस्सा है। पुलिस प्रशासन ने षड्यंत्र करके भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरा और उसके बाद बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मियों न महिला देखा न पुरुष, सभी पर ताबड़तोड़ लाठियाँ बरसाई। इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सिर पर गंभीर चोट आयी। साथ ही कई कार्यकर्ताओं के हाथ भी टूट गए हैं।

इस दौरान रिपोर्ट में कहा गया है कि नीतीश कुमार – तेजस्वी यादव सरकार ने बर्बरतापूर्ण पूर्व नियोजित लाठीचार्ज कर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। इसमें एक कार्यकर्ता की शहादत हो गई। जाँच समिति ने भाजपा कार्यकर्ता, सांसद-विधायक, छात्र और महिलाओं पर हुए षड़यंत्रपूर्ण, बर्बर और अमानवीय लाठीचार्ज की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जाँच अथवा सीबीआई से जाँच कराने का आग्रह किया है।

यह रिपोर्ट सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष रघुवर दास, समिति के सदस्य मनोज तिवारी, बीडी राम और सुनीता दुग्गल, बिहार के विधान पार्षद व वरिष्ठ नेता संजय मयूख उपस्थित थे।

Related posts

बैंक और बीमा कर्मियों ने दिया राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन, निजीकरण और श्रम सुधारों का किया विरोध

admin

सरना झंडा प्राकृतिक पूजक आदिवासियों की परंपरा, संस्कृतिक एवं एकजुटता का प्रतीक: फूलचन्द तिर्की

admin

Jharkhand Election 2024: पुस्तकालय मैदान मे होगी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा….

admin

Leave a Comment