कसमार झारखण्ड बोकारो

पद खाली, फिर किस पर गिरेगी गाज? प्लस टू शिक्षक संघ ने उठाए सवाल


कसमार (ख़बर आजतक) : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने शिक्षा सचिव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जिम्मेदारी सभी हितधारकों की है और शिक्षक अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खराब रिजल्ट पर हेडमास्टर को दंड और अच्छे परिणाम पर प्रधानाचार्य को सम्मानित करने की बात तभी तर्कसंगत है जब इन पदों पर नियमित नियुक्ति हो। वर्तमान में दशकों से प्रभारी व्यवस्था के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहे हैं। संघ ने आरोप लगाया कि विभागीय उदासीनता से प्लस टू शिक्षकों की प्रोन्नति के अवसर समाप्त हो गए हैं। संरक्षक सुनील कुमार ने नियमावली लागू कर प्राचार्य पदों पर नियमित नियुक्ति की मांग की.

Related posts

बोकारो स्टील प्लांट को मिला  23वां “ग्रीनटेक पर्यावरण पुरस्कार -2023”

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में राष्ट्रीय एनएसएस दिवस पर रेजिंग डे का आयोजन

admin

अभाविप राँची महानगर ने अल्बर्ट एक्का की जयंती पर किया दीप दान

admin

Leave a Comment