पलामू

पर्यावरणविद ने चादर चढ़ाने जा रहे सभी यात्रियों को फूल माला देकर रवाना किया

रिपोर्ट : अरविंद अग्रवाल

पलामू (ख़बर आजतक) : छतरपुर अनुमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाली बाजार के आजाद नगर में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने अजमेर चादर चढ़ाने जा रहे सभी यात्रियों को फूल माला देकर रवाना किया।
राजस्थान के अजमेर शरीफ में 29 जनवरी को आयोजित उर्स में चादर चढ़ाने जा रहे पंचायत वासियों को फूल माला व ड्राई फ़ूड देकर उन्हें रवाना किया। दो बसों से अजमेर जा रहे सभी यात्रियों को पर्यावरणविद ने सुखद व सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी।। पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने कहा कि हिंदू भाइयों को स्वर्ग का और मुस्लिम भाइयों को जन्नत का दरवाजा खोलने के लिए खुदा का दिया हुआ प्रकृति को बचाने के लिए पौधा लगाकर उसे अपने बच्चे की तरह हिफाजत करना होगा। प्रकृति की हिफाजत करना सबका दायित्व है।  क्योंकि  मक्का मदीने का रोजा का गुम्बद 1400 वर्ष से हरा है । जिसका रंग में कोई बदलाव आज तक  नही हुआ है। प्रकृति के हरे रंग के अनुरूप ही इस्लामी झंडा और पगड़ी का रंग भी हरा है।   वन राखी मूवमेंट के प्रणेता का मानना है कि इस्लाम धर्म प्रकृति के हरा रंग से जुड़ा हुआ धर्म है। इसीलिए तो जन्नत का दरवाजा खोलने के लिए पर्यावरण प्रेमी होना जरूरी है। विपीएसए के गढ़वा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि विभिन्नता में ही एकता हमारी विशेषता है। उन्होंने यह भी कहा कि डाली बाजार छतरपुर का एक ऐसा पंचायत है जहाँ हिन्दू मुस्लिम एकता का अनूठा मिसाल देखा जाता है। इतना ही नहीं इसी एकता व एकजुटता के कारण ही वहां एक ही परिवार के तीन लोगों के कंधे पर समाज सेवा का दायित्व है। जिसमें एक ही घर का विश्वस्तरीय पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल , छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल और पंचायत के मुखिया श्रीमती पूनम जायसवाल जैसे व्यक्तित्व का नाम शामिल है।
अजमेर जाने वाले प्रमुख यात्रियों में पंचायत डाली बाजार के उप मुखिया नगीना बीवी, पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, जुबेर अंसारी , पंचायत समिति सदस्य शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पंचायत समिति जोहरा बीबी,अजीम अंसारी, जहरू अंसारी, करीमन अंसारी, शाहजहां अंसारी, बड़ा यासीन, शमीम अंसारी, असलम अंसारी आदि शामिल थे।

Related posts

गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज को मिला बी ग्रेड, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल:जितेंद्र कुमार

admin

पलामू के छत्तरपुर में सौतेली मां ने 12 साल के बच्चे की ली जान,जांच में जुटी पुलिस

admin

छत्तरपुर विधानसभा की करीब साढ़े तीन लाख जनता के लिए भी अग्निपरीक्षा है : ममता भुइयां

admin

Leave a Comment