झारखण्ड धार्मिक

पहली सोमवारी में मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ कदमा के रंकिणी मंदिर में पूजा -अर्चना की

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

जमशेदपुर (खबर आजतक):- जमशेदपुर में झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर भगवान शिव को जल अर्पित किया और राज्यवासियों के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की!

बता दे कि स्वास्थ्य मंत्री पत्नी के साथ पहली सोमवारी के दिन कदमा के रंकिणी मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान मंदिर में मौजूद पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी को पूजा कराई. वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित किया.इस शुभ अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सावन का महीना पवित्र होता है.भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं.सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है. भोले शंकर की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है !

Related posts

सीएमपीडीआई में तीन सेवानिवृत्त सदस्यों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

admin

बीएसएल के भारी अनुरक्षण(यांत्रिकी) विभाग में सुझाव मेला का आयोजन

admin

9 जुलाई को जिलेभर में मजदूर हड़ताल की तैयारी तेज, चार लेबर कोड के खिलाफ सीटू का विरोध

admin

Leave a Comment