खेल झारखण्ड राँची

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल में रांची विश्वविद्यालय का दबदबा, आज निर्णायक मुकाबले


रांची (ख़बर आजतक) : पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 में रांची विश्वविद्यालय ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। क्वालीफाइंग व सुपर लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल और अनुशासन देखने को मिला। एक मुकाबले में बर्दवान विश्वविद्यालय ने संबलपुर को 2–0 से हराया।

वहीं रांची विश्वविद्यालय ने सिदो–कान्हू–बिरसा विश्वविद्यालय को 5–0 से पराजित किया। कलकत्ता विश्वविद्यालय ने विद्यासागर को 4–0 तथा आदमास विश्वविद्यालय ने कोल्हान को 4–1 से हराया। सुपर लीग में रांची विश्वविद्यालय ने कलकत्ता विश्वविद्यालय को 3–1 से शिकस्त दी। रांची, आदमास, कलकत्ता और बर्दवान विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। 11 जनवरी को निर्णायक मुकाबले और बिरसा मुंडा स्टेडियम में समापन समारोह होगा।

Related posts

डीएवी-6 में दो दिवसीय त्योहार विशेष कार्यक्रम का आयोजन

admin

राँची विश्‍वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन पर दो दिवसीय संगोष्ठी का हुआ समापन

admin

मानव अधिकार मिशन महासम्मेलन को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त से की गई मुलाकात

admin

Leave a Comment