झारखण्ड राँची

पूर्व आईएएस बी.के. चांद की पुण्यतिथि पर सुदेश महतो ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रथम अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस स्व. बी.के. चांद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने की।

इस अवसर पर सुदेश महतो ने कहा कि स्व. बी.के. चांद का वैचारिक योगदान और संगठन के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी स्व. चांद झारखंड की जनता के हितों के प्रति सजग रहे। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. चांद के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने 6वें स्थापना दिवस पर भूखे असहायों को कराया भोजन

admin

सांसद बनने के बाद पांच साल तक गायब रहने वाले प्रतिनिधि को सबक सिखायेगी गिरिडीह की जनता : मथुरा

admin

डीएवी सेक्टर- 6 में प्रकृति शिक्षण के तहत पक्षियों की सुरक्षा विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन|

admin

Leave a Comment