Uncategorized

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने जन्मदिन पर किया नौका विहार

रांची (ख़बर आजतक) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अपने जन्मदिन पर धुर्वा डैम में नौका विहार का आनंद लिया। उनके साथ अधिवक्ता सचितानंद चौधरी भी मौजूद रहे। डैम के प्रबंधक संदीप तिर्की ने बुके और फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

नौका विहार के दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लिया। हड़सेर गांव के ग्रामीणों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने सड़क, पानी और रोजगार संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का आश्वासन दिया।

धीरज साहू ने कहा कि धुर्वा डैम में पर्यटन की बड़ी संभावनाएँ हैं और वे जल्द ही सरकार से इस क्षेत्र के विकास के लिए पहल की मांग करेंगे। मौके पर कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 74वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करें।

admin

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में सेवा देने हेतू सेवादल की दूसरी बैठक संपन्न, मिली जिम्मेदारी

admin

गोमिया : सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment