कसमार गोमिया झारखण्ड धार्मिक बोकारो

पेटरवार: उदयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ सम्पन्न छठ का त्यौहार

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक): पेटरवार एवं आसपास के क्षेत्रों में सूर्योपासना व लोकआस्था का चार दिवासीय महापर्व छठ सोमवार को उदयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ सम्पन्न हो गया। इसके पूर्व रविवार को अस्तलचलगामी को पहला अर्ध्य दिया गया। इस अवसर पर पेटरवार के खत्री मोहल्ला स्थित राजा तालाब, कुंजियां तालाब, रामधनिया तालाब सहित दर्जनों छठ घांटो पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को तड़के छठव्रती महिलाएं तालाबों के पानी मे खड़ी होकर उदयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण कर यज्ञ, हवन एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर तालाबों में दीपदान किया गया। छठव्रती महिलाएं स्थानीय मंदिरों में दर्शन के पश्चात 36 घण्टों के निर्जला उपवास व्रत का पारन किया गया। इस दौरान पारम्परिक छठ गीतों से पूरा वातावरण में भक्तिमय हो गया।

Related posts

◆उपायुक्त ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा साथ ही राशि खर्च नहीं करने वाले वैसे सभी मुखिया पर शोकॉज करने का निर्देश

Nitesh Verma

केंद्रीय विद्यालय बोकारो 1 में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का समापन

Nitesh Verma

क्रेडाई – झारखंड द्वारा आर्किंटेक्ट गजानंद राम को भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत कॉउंसिल ऑफ आर्किंटेक्ट का उपाध्यक्ष चयनित किए जाने पर किया गया सम्मानित

Nitesh Verma

Leave a Comment