झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार के सभी पूजा पंडालो में सुबह से ही भक्तों की उमड़ी भीड़

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड के आसपास के क्षेत्र में ‌खत्री टोला, गुरुजुवा, मेला टांड़, मठ टोला, तेनु चौक, सदमा कला , अक्षया , ओरदाना एवं दाडित में मां दुर्गा की भक्ति में का वातावरण हो गया है। हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में डूबा है। नवरात्रि की धूम मची हुई है। हर भक्त, शक्ति की भक्ति में डूबा हुआ है। आरती के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। श्रद्धालु ने दुर्गा माता का पंडाल पहुंचकर सुख, समृद्धि की मनोकामना करते हुए माता से आर्शीवाद मांग रहे है। मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना


शुक्रवार को ब्रह्मचारिणी के रूप की पूजा की गयी है। मंदिर, पूजा पंडाल व घरों में भी मां कुलदेवी की पूजा की गई। पुजा की घंटियां सुबह से ही वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं। पूजा पंडालून में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों एवं महिलाओं की उमड़ी भिड़।
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र के पर्व पर भारी उल्लास देखा जा रहा है। मंदिरों की आकर्षक ढंग से सजावट पुजा पंडालों में रोशनी से जगमग हो गयी है। सभी दुर्गा पंडालों में रात्रि में जागरण, बच्चों का कार्यक्रम एवं नाटक का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

पुरुलिया ‐ विल्लुपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को राँची से चलाने की उठी माँग

admin

श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण के अवसर हिन्दू युवा संघ राँची महानगर ने निकाला श्रीरामोत्सव शोभायात्रा

admin

तीन दिवसीय बड़ा महोत्सव 25 मई से, माँ के दर्शन हेतू विभिन्न राज्यों से पधार रहे भक्तगण

admin

Leave a Comment