झारखण्ड धनबाद

पेड़ पौधों का महत्व आने वाले समय में बहुत मायने रखता है जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है: कृष्ण कुमार मरांडी

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

मैथन (खबर आजतक):- विश्व पर्यावरण दिवस पर कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल परिसर मेंअंचल अधिकारी कृष्णा मरांडी और डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर संजीत कुमार, डाक्टर सुनील कुमार,डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर कस्मीरा जिलानी, डॉक्टर आशीष नाग, डॉक्टर सुबोजित मंडल, डॉक्टर सुनील कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया एवं फलदार वृक्ष लगाए गए !

इस अवसर पर अंचल अधिकारी, एगारकुंड कृष्णा कुमार मरांडी ने कहा कि आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस है और पेड़ पौधों का महत्व आने वाले समय में बहुत मायने रखता है जिससे पर्यावरण संतुलित रहता है विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी अपने परिसर में एवं सभी सरकारी संस्था में अगर लोग पेड़ पौधा लगाएंगे तो पर्यावरण संतुलित रहेगा एवं पानी की कमी कभी नहीं होगी। मौके पर राकेश कुमार पवन किशोर वर्मा, अजय लहरी, पंकज कुमार सिंह, एएनएम सुजीता कुजूर, एएनएम रूपा किस्कू, प्रतिमा जी, असीस रंजन, सबा तबासुम, आईटी मैनेजर सोहैल जी, राम बहादुर थे! इधर प्रखंड कार्यालय में आवासीय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती मधु कुमारी द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए एवं बोला गया कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है मौके पर बीपीओ श्रीकांत मंडल बीपीआरओ लाल रविदास प्रमुख निर्वाचन को संघ शिक्षक प्रमोद झा , पंकज कुमार सिंह सूरज कुमार, ममता कुमारी गुप्ता अजीत कुमार रेणु कुमारी प्रकाश चंद्र इत्यादि थे

Related posts

बोकारो में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वोट वॉकथॉन में शामिल हुए बोकारोवासी

Nitesh Verma

महिला समिति,बोकारो का साठवां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न….

Nitesh Verma

तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बोले सुदेश, “सामाजिक राजनीतिक जवाबदेही को निभाए कार्यकर्ता और अवाम के लिए हो समर्पित”

Nitesh Verma

Leave a Comment