झारखण्ड बोकारो

प्रगति सेवा आश्रम द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

ख़बर आजतक

बोकारो : प्रगति सेवा आश्रम के तत्वावधान में रेडक्रॉस ब्लड बैंक और बोकारो रक्तवीर परिवार के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्वेता सिंह ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।”

इस अवसर पर 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। प्रगति सेवा आश्रम की सचिव ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

एसबीयू और यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में हुआ एमओयू

admin

राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके के प्रशिक्षु शिक्षकों का लोक भवन उद्यान शैक्षणिक भ्रमण

admin

राज्यपाल ने किया दिव्य कला मेला का शुभारंभ, बोले – “यह मेला दिव्यांगजन के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम”

admin

Leave a Comment