झारखण्ड राँची राजनीति

प्रवीण प्रभाकर का आरोप: लाखों मतदाताओं को वंचित करने की साजिश

नितीश मिश्रा


राँची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने नगर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने झामुमो–कांग्रेस के एजेंट की तरह काम करते हुए लाखों नागरिकों को मतदान से वंचित रखने की साजिश रची।


प्रवीण प्रभाकर के अनुसार एक ही परिवार के सदस्यों को दो से तीन अलग-अलग वार्ड और बूथों में बांट दिया गया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और उनकी पत्नी का वार्ड भी अलग-अलग कर दिया गया।


उन्होंने इसे झारखंड की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का काला अध्याय बताया। मतदाता बूथ और वार्ड बदलते रहे, लेकिन नाम नहीं मिला। प्रभाकर ने सवाल उठाया कि जब देश डिजिटल हो रहा है, तो बूथों पर डिजिटल पहचान पत्र क्यों स्वीकार नहीं किए गए।

Related posts

पोषण जागरूकता एलईडी रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

admin

आज से पंचदिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ

admin

सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 67 बच्चों का परीक्षण

admin

Leave a Comment