झारखण्ड राँची

फ़िरायालाल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस उत्सव, प्रतियोगिताओं से बच्चों में दिखा उत्साह

राँची (ख़बर आजतक) : फ़िरायालाल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस पर्व के अवसर पर कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए क्रिसमस ट्री डेकोरेशन एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को क्रिसमस के महत्व तथा प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश से अवगत कराया गया, जिससे विद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा।

क्रिसमस ट्री डेकोरेशन प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे व पर्यावरण–अनुकूल सजावटी सामग्रियों से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। वहीं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने क्रिसमस से जुड़े विषयों को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। परिणामों में ज्ञान सदन प्रथम, शांति सदन द्वितीय, आनंद सदन तृतीय तथा मैत्री सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सैंटा क्लॉज़ का आगमन रहा। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

Related posts

बोकारो वासियों को फिर से लुभाने व मनोरंजन के लिए डिजनीलैंड मेला पूरी तरह से तैयार

admin

झारखंड को स्वस्थ बनाने में चिकित्सकों की भूमिका हो निर्णायक, ग्रामीण क्षेत्रों पर ज़ोर जरूरी :सुदेश महतो

admin

JBKSS के संगठन अमरेश कुमार महतो उर्फ अमर लाल के नेतृत्व में हुआ था मजबूत

admin

Leave a Comment