झारखण्ड राँची

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मतदान के दिन प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील

रांची : नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग तथा उपायुक्त द्वारा जारी आम सूचना के आलोक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने सभी सदस्यों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सोमवार को नगर निगम एवं नगर पंचायत क्षेत्र की दुकानों को बंद रख मतदान में भाग लेने की अपील की।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निगम/नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाता कर्मचारियों को मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश देना अनिवार्य होगा। यह प्रावधान दैनिक वेतनभोगी एवं कैजुअल कर्मियों पर भी लागू रहेगा।
महासचिव रोहित अग्रवाल ने व्यापारियों से स्वयं मतदान करने और परिवार व कर्मचारियों को प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके

Related posts

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गोमिया में श्रद्धांजलि, भाकपा माले और पुलिस महकमे ने किया मौन धारण

admin

स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में दो दिवसीय वर्कशॉप का हुआ शुभारंभ

admin

बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 2 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली कुंवर मांझी समेत दो नक्सली ढेर

admin

Leave a Comment