झारखण्ड धार्मिक पेटरवार बोकारो

बक्सी चित्रांस समिति पेटरवार खत्री टोला के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजा का भव्य रूप से किया गया आयोजन

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : बक्सी चित्रांस समिति पेटरवार खत्री टोला के तत्वावधान में रविवार को चित्रगुप्त पूजा का भव्य रूप से आयोजन किया गया। आज के दिन कायस्थों के द्वारा कलम-दवात की पूजा की जाती है तथा भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद लिया जाता है। आज के दिन बहनें भाइयों की लम्बी उम्र तथा खुशहाली के लिए अन्नकूट करती है और भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर चना-कसैली तथा मिठाइयां खिलाती है और भाईदूज का त्योहार मानती है।

पूजोपरांत प्रसाद वितरण तथा प्रीतिभोज का भव्य आयोजन किया गया। संध्या आरती के पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चित्रांश बच्चों के द्वारा नृत्य, संगीत, गायन, नाटक, चुटकुले इत्यादि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवं रात्रिभोज के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर शशि भूषण बक्शी, बक्शी कृष्ण मुरारी प्रसाद, रतन किशोर प्रसाद बक्शी, कार्तिक प्रसाद बक्शी, चंद्रशेखर प्रसाद बक्शी, शंकर प्रसाद बक्शी, अशोक प्रसाद बक्शी, किशोर प्रसाद बक्शी, भागीरथ प्रसाद बक्शी, कुमार कौशलेश, कुमार अनिमेष, कामेश्वर प्रसाद बक्शी, धीरेंद्र प्रसाद बक्शी, सुधीर कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार सिन्हा , प्रदुमन कुमार वर्मा,नीरज कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा ,स्वरूप सहाय, पंकज कुमार सिन्हा, बसंत कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार सिन्हा, अनंत कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार वर्मा, लोकेश कुमार सिन्हा, चंदन सिन्हा, सूरज सिन्हा , सोनल बक्शी, प्रीतीश रंजन, प्रियांशु रंजन, राहुल, मेहुल, कुमार ज्ञानदीप, ज्ञान , राजवर्धन, अक्षत एवं समस्त बक्शी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

गोस्सनर कॉलेज में सेमिनार आयोजित

admin

राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर: डॉ देवशरण भगत

admin

वाइल्ड वादी वाटर पार्क के मालिक शैलेंद्र जयसवाल पर हुए हमले से बिफरा वैश्य समाज

admin

Leave a Comment