अपराध झारखण्ड बोकारो

बहादुरपुर हत्याकांड का खुलासा: 12 लाख की लेन-देन को लेकर सुमित महतो की गला दबाकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

ख़बर आजतक डेस्क

बोकारो: पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव में 03 मई 2025 को हुए जघन्य हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान सुमित कुमार महतो (निवासी- तेलीडीह बस्ती, चास) के रूप में हुई, जिसकी उसी के घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में मृतक के परिजन अनिल कुमार महतो की शिकायत पर थाना कांड संख्या 103/25 दर्ज की गई। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। डॉग स्क्वाड, तकनीकी शाखा और एफएसएल टीम की सहायता से जांच की गई।

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों – विश्वजीत राय उर्फ सचिन राय (उम्र 26 वर्ष) एवं कुमार सौरभ (उम्र 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मृतक ने ईंट भट्टा व्यवसाय के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये लिए थे, लेकिन ना तो पैसे लौटाए और ना ही हिसाब दिया। इसी कारण दोनों ने साजिश रचकर सुमित की हत्या कर दी।

मौके से हत्या में प्रयुक्त गमछा, रस्सी, तीन स्मार्टफोन और एक नीले रंग की टी.वी.एस. स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस शेष अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Related posts

बोकारो : डीएवी सेक्टर-6 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर याद किए गए डॉक्टर बीसी राय

admin

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने बड़ी जीत दर्ज की..

admin

राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने किया श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ का भूमि पूजन

admin

Leave a Comment