Uncategorized

बारात निकलने से पहले युवक ने की आत्महत्या, टॉर्चर और विवाद को बताया कारण

नितीश मिश्रा

रांची: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम में एक युवक ने अपनी शादी से ठीक पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज उसकी बारात निकलनी थी, लेकिन सुबह उसके फंदे से झूलते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, पंडरा की रहने वाली प्रियंका नामक युवती से युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने लिव-इन में रहने का आरोप लगाते हुए सुखदेव नगर थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद युवती और पुलिस द्वारा लगातार दबाव और टॉर्चर का आरोप परिजनों ने लगाया है।
परिजनों का कहना है कि इसी तनाव और अपमान से आहत युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

अरगोड़ा चौक पर हो वीर बुद्धू भगत की आदमकद प्रतिमा का निर्माण : फूलचंद तिर्की

admin

बोकारो में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वोट वॉकथॉन में शामिल हुए बोकारोवासी

admin

माइनिंग और एन्वायरन्मेंट उप समिति की संयुक्त बैठक

admin

Leave a Comment