झारखण्ड राँची

बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर 26 फरवरी को नो फ्लाइंग ज़ोन घोषित

नितीश मिश्रा

रांची: 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राँची आगमन एवं प्रस्थान को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट की परिधि को ड्रान्स , परागलिडिंग और हॉट एयर बैलून्स के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।


BNSS की धारा-163 के तहत जारी आदेश के अनुसार एयरपोर्ट क्षेत्र में तथा उसके ऊपर किसी भी प्रकार के ड्रोन, पैराग्लाइडिंग या हॉट एयर बैलून का संचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह निषेधाज्ञा 26 फरवरी की सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से आदेश का पालन करने की अपील की है।

Related posts

मिथिला अकेडमी पब्लिक स्कूल में नौनिहालों ने प्रस्तुत किया जन्माष्टमी का मनमोहक कार्यक्रम

admin

यदि मौका मिला तो पूरे जिला व प्रखंड स्तर पर व्यापारियों एवं उद्यमियों के विकास को गति देने के लिए कार्य करुँगा: किशोर मंत्री

admin

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा, तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

admin

Leave a Comment