झारखण्ड राँची

बीआईटी मेसरा के 35वें दीक्षांत समारोह ने इसरो चीफ की मौजूदगी में भावी लीडर्स को किया प्रेरित

राँची : बिरला प्रोद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा में जोश और उत्साह के बीच 35वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें 1400 से अधिक छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों से वैज्ञानिक जिज्ञासा, सतत् सीखने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।


डॉ. नारायणन ने कहा कि सफलता के लिए सहानुभूति, सहयोग और प्रयोजन के सिद्धांत जरूरी हैं। चांसलर सी.के. बिरला ने कहा कि यह समारोह अंत नहीं, बल्कि आजीवन नवाचार की शुरुआत है।
वाइस चांसलर प्रो. इंद्रानिल मन्ना ने संस्थान की वार्षिक उपलब्धियाँ प्रस्तुत करते हुए कहा कि बीआईटी मेसरा भविष्य के उद्योग नेतृत्वकर्ताओं के निर्माण हेतु समर्पित है। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए गए।

Related posts

बोकारो : टेलर चोरी के आरोप में चास थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

admin

कब्रिस्तान के ऊपर से सड़क पार करने पर मुस्लिम महिलाएं एवं ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

admin

राष्ट्रपति से मिली आशा लकड़ा, दी दीपावली की शुभकामना

admin

Leave a Comment