SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

बीएसएल के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में सिनेमिक्स एस 120 बेसिक पर प्रशिक्षण का आयोजन

बोकारो (ख़बरः आजतक) : बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में सिनेमिक्स एस 120 बेसिक पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को प्रारंभ हुआ। यह कार्यक्रम सीमेंस के विशेषज्ञ और अनुभवी फैकल्टी अभिषेक कुमार के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए हैं।


कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत्) डी सरकार तथा ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग की महाप्रबंधक श्रीमती डी आर टोप्पो उपस्थित थे। सर्वप्रथम एस के डी भौमिक, कनीय प्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों तथा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।

मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत्) श्री सरकार ने सभी प्रतिभागियों से इस कार्यक्रम को अंतःक्रियात्मक बनाकर अधिकतम ज्ञान अर्जित करने और अपने अर्जित ज्ञान को विभाग के लोगों के साथ साझा करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) एस के डी भौमिक ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के वरीय ऑपरेटिव राकेश कुमार, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह तथा इंस्ट्रक्टर अर्जुन प्रसाद बाउरी का योगदान सराहनीय रहा।

Related posts

पिता के पुण्यतिथि पर बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री एवं बिस्कुट

admin

राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, कांके के प्रशिक्षु शिक्षकों का लोक भवन उद्यान शैक्षणिक भ्रमण

admin

केन्द्रीय सरना समिति ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

admin

Leave a Comment