झारखण्ड बोकारो

बीएसएल विस्तारीकरण और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की माँग तेज

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्टील प्लांट की स्थगित विस्तारीकरण परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने और बीजीएच को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की माँग को लेकर जारी महाहस्ताक्षर अभियान के तहत प्लांट के हज़ारों कर्मचारियों और ठेका कर्मियों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।
अभियान के अंतर्गत ब्लास्ट फ़र्नेस में ठेका कर्मी जन्मजय गोस्वामी, कोक ओवन में नीतेश चौधरी तथा आएमएचपी-सिंटर प्लांट में सेल कर्मी सागर कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड भेजे।
अभियान के संयोजक कुमार अमित ने बताया कि बोकारो की जनता के इस अभियान का प्रभाव ही है कि प्रधानमंत्री ने इस्पात सचिव संदीप पौण्ड्रीक को बोकारो भेजकर स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया। उनके दौरे से प्लांट विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन की समाज से संवादहीनता ही समस्याओं की जड़ है। जनता के विश्वास और संवाद से ही समाधान संभव है। अब तक दस हज़ार से अधिक नागरिक प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेज चुके हैं, और यह अभियान परियोजना के धरातल पर उतरने तक जारी रहेगा।

Related posts

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर संजय जयसवाल, कार्यसमिति सदस्य, भाजपा (झारखण्ड प्रदेश) ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

सीसीएल द्वारा “कोल इंडिया लिमिटेड के अद्यतन खरीद मैनुअल” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

admin

एसबीयू में वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय द्वारा जर्नल अध्ययन और मंथन का डिजिटल माध्यम से किया गया शुभारंभ

admin

Leave a Comment