झारखण्ड राँची

बेड़ो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौवशीय पशु से लदा वाहन काफी मशक्कत के बाद धर दबोचा, चालक फरार

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बेड़ो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेड़ो महावीर चौक 12 चक्का ट्रक (जे एच 01 बी एच 5545) में अवैध रूप से भरकर कर ले जा रहे गौवंशीय पशु को काफी मशक्कत के बाद धर दबोचा।

वहीं चालक भागने में सफल रहा। जबकि ट्रक के ऊपर सो रहा एक युवक मौका देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। वहीं मवेशी लदा ट्रक को जब्तकर बेड़ो पुलिस थाना ले आई।

इस दौरान पकड़े गए गौ तस्कर ने अपना नाम मोजिद अंसारी पिता मोहिब अंसारी ग्राम पंडरी थाना चान्हो बतलाया। वहीं उसने बताया कि वे लोग पत्थलगाँव से गोवंशीय पशु को लोडकर राँची के नगड़ी ले जा रहे थे।

Related posts

प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद आप समाज की सुरक्षा तो करेंगे ही साथ ही साथ प्रशासन की मदद भी करेंगे : डीआईजी

admin

गोमिया मे वज्रपात से 55 वर्षीय महिला की मौत

admin

कुमार राजा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा, बोले – विभिन्न वार्डो के नागरिकों से मिलकर काँग्रेस के प्रति आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त करना इसका यात्रा का उद्देश्य

admin

Leave a Comment