खेल झारखण्ड बोकारो

बोकारो जिला खो-खो संघ का अध्यक्ष बने पवन कुमार सिंह व महासचिव सुनित कुमार मलिक

बोकारो (ख़बर आजतक) : रविवार को चास प्रखंड के तेलीडीह रोड स्थित बहादुरपुर सामुदायिक भवन में बोकारो जिला खो- खो संघ का वार्षिक आमसभा की बैठक के दौरान वर्ष 2024 से 2028 तक के लिए नए कार्यकारिणी समिति का गठन व चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें संरक्षक कुमार अमरदीप, अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिवदयाल चौधरी, वरीय उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष योगो पूर्ति, उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडे, महासचिव सुनित कुमार मलिक, कोषाध्यक्ष संजय कुमार रजक, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष अमित कुमार पांडे चुने गए।

झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक धनबाद खोखो संघ के महासचिव शंभू महतो व बोकारो जिला ओलंपिक संघ के संजीव कुमार सिंह तथा चुनाव अधिकारी अधिवक्ता प्रमोद कुमार पांडे की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। कार्यकारिणी सदस्य में अनंत कुमार, वरुण कुमार, सरिता कुमारी, सोनी कुमारी, प्रवीण कुमार, चंद्रकांत कुमार, मंसू महतो, अखिलेश कुमार चुने गए। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक धनबाद खोखो संघ के महासचिव शंभू महतो व बोकारो जिला ओलंपिक संघ के संजीव कुमार सिंह ने बोकारो में खो-खो के बढ़ते कदम और लोकप्रियता पर प्रशंसा जताई। वहीं नव नियुक्त संरक्षक कुमार अमरदीप ने जिला में खो-खो के विकास के लिए हरसंभव सहायता देने का विश्वास दिलाया। बैठक में जिला भर के अनेक प्रखंडों क्लबो से खो-खो संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

आस्था ज्वेलर्स लूटकांड का चंद घंटों में खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सोना-चांदी बरामद

admin

एसबीयू में दो दिवसीय नेशनल हैकथन का समापन, 31 टीमों के 120 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

admin

प्रथम चरण के 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 683 उम्मीदवारः के रवि कुमार

admin

Leave a Comment