झारखण्ड बोकारो राँची राजनीति

बोकारो जिला भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती संगोष्ठी

बोकारो (ख़बर आजतक) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को बोकारो जिला भाजपा की ओर से संगोष्ठी का आयोजन बोकारो क्लब सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का जिला अध्यक्ष जयदेव राय के नेतृत्व में नया मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया।

संगोष्ठी का शुभारंभ स्व. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय त्यागी ने प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में संजय सेठ ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी से हमें राष्ट्रवाद, स्वदेशी और अनुशासन की सीख मिलती है। उनका मानना था कि लघु उद्योग और स्वदेशी भारत की आर्थिक रीढ़ हैं। वे विश्व के नवाचारों को अपनाने के खिलाफ नहीं थे, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों के साथ संतुलन बनाए रखने के पक्षधर थे।”

उन्होंने उपाध्याय जी के राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में जनसंघ की स्थापना हुई, जिसमें उपाध्याय जी महामंत्री बने। 1967 में वे जनसंघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, लेकिन महज 43 दिनों बाद 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर उनकी रहस्यमयी हत्या कर दी गई।
संगोष्ठी में धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय, चंदनक्यारी के पूर्व विधायक अमर बाउरी, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित,सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, विक्रम महतो, संजय त्यागी समेत भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कार्यकर्ता मिलन सह वन भोज कार्यक्रम का किया गया आयोजन

admin

एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम के उद्घाटन हेतु राज्यपाल को आमंत्रण

admin

शब्द-यात्रा 2025 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैम्पियन

admin

Leave a Comment