झारखण्ड बोकारो शिक्षा

बोकारो : डीएवी-6 में वाद विवाद प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन व विवेकानंद सदन प्रथम

बोकारो (ख़बरआजतक): डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में पाठ्य सहगामी क्रिया के अंतर्गत डिबेट प्रतियोगिता आयोजित हुईl 20 छात्र छात्राओं ने डिबेट प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम को रोमांचक बनायाl विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने सुंदर तर्क से निर्णायक मंडल के सदस्यों को प्रसन्न कियाl दो वर्गों में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुईl ग्रुप अ में कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए निर्धारित किया गया तथा ग्रुप ब में कक्षा नवम से दशम तक के लिए निर्धारित किया गयाl

दोनों के लिए विषय वस्तु भिन्न थाl 6 – 8 के लिए “बच्चों के रियलिटी शो पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए” व वर्ग 9 – 10 के लिए “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वचालन एक वरदान या अभिशाप”| श्रद्धानंद सदन की धृति श्री को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान दयानंद सदन की प्रकृति झा को तथा दयानंद सदन के शशांक वैभव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआl इसी प्रकार सीनियर वर्ग में नवम की निधि कुमारी विवेकानंद सदन को प्रथम ,दयानंद सदन के अभिजीत कुमार को द्वितीय तथा विवेकानंद सदन के सुश्री गायन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआl प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से स्मरण शक्ति का विकास होता है तथा विचार शक्ति का गुण बढ़ता हैl अंग्रेजी विभाग के मनोज कुमार मिश्रा व रूबी कुमारी निर्णायक थेl कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेंद्र प्रसाद अखिलेश कुमार, विद्यासागर झा, किरण सिंह,आभा कुमारी, ज्योति वाला, स्वाती, मनीषा सहायआदि उपस्थित थेl

Related posts

अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर व 2 407 जब्त

admin

पलामू पहुँचे चिराग, एनडीए प्रत्याशियों के लिए माँगा वोट

admin

कर्मचारियों के साथ सरकार का दोहरा चरित्र स्वीकार नहीं: डॉ अटल पाण्डेय

admin

Leave a Comment