झारखण्ड बोकारो

बोकारो : थाना से चंद कदमों की दूरी पर लूट, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। यह घटना थाना से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित युवक अयांश कुमार (18), जो सेक्टर वन बी का निवासी है, बोकारो मॉल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 3 मोड़ पर पहुंचा, स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अचानक झपटा मारा, धक्का देकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उसका भाई और चाचा मौके पर पहुंचे और सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों के अनुसार, बाइक सवारों में से आगे बैठा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठे युवक ने गमछे से अपना चेहरा ढका हुआ था। अपराधी इतनी निडरता से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए कि यह पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Related posts

कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए धनबाद पुलिस की तैयारी पूरी

admin

पेटरवार प्रखंड के 23 पंचायतों में बाल सभा का किया गया अयोजन

admin

पलामू : एकौनी में बिजली करेंट के चपेट में आने से युवती का निधन,युवक घायल

admin

Leave a Comment