बोकारो

बोकारो : भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण कार्य 22 फरवरी से प्रारंभ

डिजिटल डेस्क

बोकारो (खबर आजतक) : परशुराम सेवा समाज बाईसी चास-चन्दनकियारी एवं पाङा-रघुनाथपुर की केन्द्रीय कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कार्यालय, खामारबेन्दी में कमेटी के अध्यक्ष उमेश चन्द्र शर्मा के अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई।इस बैठक में मंदिर निर्माण के महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण 22 फरवरी 2023 से प्रारंभ किया जाएगा।इससे पूर्व समाज के अंतिम व्यक्ति तक निर्माण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।समाज के महत्वपूर्ण अन्य बिंदुओ पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में संरक्षक मृत्युंजय शर्मा,जवाहरलाल माहथा,सचिव स्वपन माहथा,उपाध्यक्ष गयाराम सिंह चौधरी,दुर्योधन सिंह चौधरी,राजदेव माहथा,सपन सिन्हा,खगेंद्र माहाथा,चित्तरंजन माहथा,सुनील सिंह चौधरी,हरिबोल शर्मा,हरिश्चंद्र माहथा,निमाई शर्मा,भैरव माहथा, अशोक शर्मा,प्रकाश शर्मा,गौतम शर्मा,हीरालाल शर्मा,आशीष माहथा,सुदर्शन माहथा,
गणेश माहथा,ब्योमकेश सिंह चौधरी,रामपद माहथा,कैलाश शर्मा,नन्दलाल माहथा,विकास चौधरी,संजय माहथा,परीक्षित माहथा,करिटि माहथा आदि उपस्थित थे।

Related posts

कइसे खेलन जइबू सावन मा कजरिया, बदरिया घेरी आई सजनी…

admin

चिन्मय विद्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस के साथ ही 46 वाॅ वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ

admin

पर्यावरण की सुरक्षा सबका दायित्व’ के उद्घोष के साथ हो : मुकुल ओझा

admin

Leave a Comment