कसमार गोमिया झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

बोकारो : भाजपा नेता के परिवार पर दुखद सड़क हादसा: भाई समेत परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल

प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया/कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के दांतू निवासी भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक के परिवार के लिए शनिवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। उनके भाई मिथलेश नायक की कार कोनार डैम के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में वाहन चालक संतोष नायक (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

मिथलेश नायक, उनकी पत्नी सुषमा रानी और उनके दोनों बेटे अरनव (14) व आरव (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मिथलेश नायक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस दुर्घटना की खबर से दांतू गांव शोकाकुल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Related posts

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया 63वाँ स्थापना दिवस, पूर्व अध्यक्ष किए गए सम्मानित

admin

स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर केवल राजनीति कर रही हेमन्त सरकार: बाबूलाल मरांडी

admin

एलआईसी मैदान में स्वदेशी और खादी महोत्सव का भव्य उद्घाटन, देशभर के शिल्पी पहुंचे

admin

Leave a Comment