झारखण्ड बोकारो

बोकारो : मानव अधिकार मिशन का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

मानवाधिकार जागरूकता और सेवा भावना पर रखा गया जोर

बोकारो (ख़बर आजतक) : मानव अधिकार मिशन का 14वां स्थापना दिवस गुरुवार को बोकारो परिसदन सभागार में बड़े ही धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी ने की और उन्होंने मानव अधिकारों की आवश्यकता एवं जागरूकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी करम चाँद गोप ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग प्रमंडलीय अध्यक्ष कर्ण सिंह चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि प्रमंडलीय महासचिव आशीष माहथा उपस्थित रहे। उन्होंने मानव अधिकारों की रक्षा हेतु सभी को जागरूक होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को प्रमंडलीय प्रवक्ता अखिलेश शर्मा, संजय पटनायक, राकेश चौबे, जिला महासचिव रूप चाँद मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंहा, अजित मुर्मू, मीडिया प्रभारी सूरज कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष अताउद्दीन अंसारी, प्रेस सचिव दिलीप महतो, संगठन सचिव बिनोद सोरेन और ज्योतिर्मय देवी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मिहिर महतो, महेश सोरेन, नटवर लाल झा, दारा सिंह, प्रकाश कुमार, शशांक कुमार समेत दर्जनों सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात में हुई भीषण विमान दुर्घटना में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट के मौन के साथ की गई। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष किरण चंद्र बाउरी ने किया।

Related posts

झारखंड नवनिर्माण महासभा “जनमत” का घोषणापत्र जारी

admin

Vedanta ESL Steel trumps competition & wins Gold Medal for Best Safety Practices at the prestigious 5th CII National EHS Circle Competition

admin

श्री कृष्ण विकास परिषद का दही हांडी प्रतियोगिता संपन्न, सौरभ की मथुरा, वृंदावन अव्वल

admin

Leave a Comment