झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में भीषण आग, 15 दुकानें जलकर खाक; जानमाल की क्षति नहीं

बोकारो (ख़बर आजतक़) : गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन के कुर्मीडीह साइड में स्थित बाजार क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मिठाई, राशन, होटल, सब्जी समेत करीब 12 से 15 दुकानें जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि ये सभी दुकानें पिछले लगभग 40 वर्षों से वहां स्थापित थीं और स्थानीय लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत थीं।

स्थानीय लोगों और दुकानदारों के अनुसार, रात के समय अचानक धुआं उठता दिखा, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

दिशोम बाहा सारहुल परब झारखंडी संस्कृति की पहचान : बबीता देवी

admin

सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा पड़ सकता है करियर पर भारी : साइबर एक्सपर्ट दीपक

admin

दुकानदार सिगरेट के विज्ञापन का पोस्टर न लगायें अन्यथा होगी कार्रवाई : मो. असलम

admin

Leave a Comment