झारखण्ड बोकारो राजनीति

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने झारखंड विधानसभा में शपथ ग्रहण कर बोकारो की जनता का जताया आभार

बोकारो (ख़बर आजतक) : प्रथम सत्र के विधान सभा प्रारम्भ होने के अवसर पर झारखंड विधान सभा में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं प्रोटेम स्पीकर प्रो० स्टीफन मरांडी के समक्ष बोकारो विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता का आभार जताया और कहा कि जिस प्रकार आप सभी ने मिलकर मुझे सदन में पहुंचाया है मैं आजीवन यह प्रेम भूल नहीं सकती हूं और इसके लिए मैं ऋणी रहूंगी।


मेरी प्राथमिकता हमेशा बोकारो परिवार के सुरक्षा और विकाश के प्रति समर्पित है। मुझे मेरे श्वसुर स्वर्गीय समरेश सिंह दादा से जन सेवा का संस्कार मिला है जिसे मैं बखूबी निभाने का प्रयास करूंगी।

Related posts

अग्रसेन सम्मान से सम्मानित किए गए सुप्रसिद्ध व्यवसायी ओम प्रकाश अग्रवाल

admin

धनबाद : कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने मनाया 5वां स्थापना दिवस

admin

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास परियोजना के ऑनलाइन शिलान्यास किया

admin

Leave a Comment