कसमार झारखण्ड बोकारो

बोकारो: सहयोगिनी संस्था ने मनाया माहवारी स्वच्छता दिवस, किशोरियों के लिए आयोजित की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के टांगटोना, दुर्गापुर, सोनपुरा और गरी पंचायतों में मंगलवार को माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर सहयोगिनी संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता के महत्व, सुरक्षित उपायों और सामाजिक भ्रांतियों से मुक्त जानकारी प्रदान की गई।

संस्था की सचिव कल्याणी सागर ने कहा, “माहवारी स्वच्छता दिवस का उद्देश्य है किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी स्वच्छता से संबंधित चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करना।”

उन्होंने बताया कि यह दिवस पहली बार वर्ष 2014 में जर्मनी की संस्था ‘वॉश युनाइटेड’ द्वारा शुरू किया गया था।

सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि हमें मिलकर माहवारी के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है, ताकि हर किशोरी और महिला को स्वच्छता, सुरक्षित साधन और सही जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम में रेखा देवी ने किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था किशोरी स्वास्थ्य और बाल विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी, जिससे किशोरियाँ लाभ उठा सकती हैं।

इस कार्यक्रम में स्वाति कुमारी, पायल कुमारी, सूर्यमुनि देवी, शीतल कुमारी, कोमल कुमारी, कल्पना कुमारी, ममता कुमारी, आरती कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, पार्वती कुमारी, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, कमली देवी, सुलोचना देवी, संस्कृति कुमारी, लवली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सहित बड़ी संख्या में किशोरियाँ एवं ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित थीं।

Related posts

सीयूजे और एनआईएसएम, मुंबई के बीच एलओयू

admin

बाबा साहब देश और दुनिया में हो रहे सामाजिक और आर्थिक बदलाव के आज भी नायक हैं: अरविंद गुप्ता

admin

बोकारो में COTPA अधिनियम के तहत छापामारी, 9 दुकानों पर कार्रवाई, ई-सिगरेट नहीं मिला लेकिन प्रचार सामग्री जब्त

admin

Leave a Comment