झारखण्ड धनबाद बोकारो राँची राजनीति

बोकारो : 11 अप्रैल को भाजपा सचिवालय के समक्ष करेगी विशाल प्रदर्शन : बाबूलाल मरांडी

बोकारो (ख़बर आजतक) : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय की बैठक आज सेक्टर 1 स्थित हंस मंडप में संम्पन्न हुई। बैठक में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़,हजारीबाग, कोडरमा,धनबाद ग्रामीण के सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चा पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ सशक्तिकरण की जिला टोली,राष्ट्रपति अभिभाषण की जिला टोली,मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा यादव,पशुपतिनाथ सिंह, राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, जयप्रकाश भाई पटेल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक में मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष भरत यादव व बोकारो जिला पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई चाहे वह युवा वर्ग,किसान वर्ग ,महिला वर्ग सभी नाखुश। अपने किये गए चुनावी वादों पो पूरा करने में विफल साबित हुई। इनके कार्य काल में विकास हुआ तो सिर्फ खनिज संपदा लूटने वालो की , भ्रष्टाचारियों की। सत्ताधारी दल के कई विधायकों ने खुद ही सरकार के या कल आंखों पर सदन हो या सदन के बाहर सवाल उठाया है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा लूट भ्रष्टाचार खनिज संपदा की लूट आदि मुद्दों पर झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा 11 अप्रैल को सचिवालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में झारखंड के सभी जिलों से भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय में कूच करेगी। अपराधियों भ्रष्टाचारियों के खौफ से जनता में भय का माहौल है।
बैठक की संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू व धन्यवाद बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने की। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने जिला वॉर जिला अध्यक्ष से मण्डल वार संगठन के कार्यो की जानकारी ली। मन की बात,बूथ सशक्तिकरण, राष्ट्रपति का अभिभाषण पर विशेष जानकारी ली गई। बैठक में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, रविन्द्र पांडेय, मनीष जयसवाल, नीरा यादव,अपर्णा सेन गुप्ता,ढुल्लू महतो,राज सिन्हा, केदार हाजरा, निर्भय शाहाबादी,नागेंद्र महतो,योगेश्वर महतो बाटुल आदि मौजूद रहे।

Related posts

सरला बिरला में उन्नत भारत अभियान समिति द्वारा “ग्राम सभा कार्यक्रम” आयोजित

Nitesh Verma

चास : संत निरंकारी मण्डल द्वारा चास कॉलेज चास में किया गया पौधारोपण

Nitesh Verma

बोकारो के इस सेक्टर मे चली ताबड़तोड़ गोली , घायल को अस्पताल मे कराया गया भर्ती

Nitesh Verma

Leave a Comment