कसमार झारखण्ड दुर्घटना पेटरवार बोकारो

बोलेरो को पीछे से बाइक सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकैया स्थित फॉर लेन सड़क निर्माण कार्य में बने डायवर्सन के पास आगे से जा रहा एक बोलेरो को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम के करीब सात बजे की है। बताया जा रहा है कि कसमार थाना क्षेत्र के सोनपुरा पंचायत के पीरवाटांड़ गांव निवासी 25 वर्षीय सुदामा सिंह बाइक पर पेटरवार से अपने घर लौट रहे थे कि लुकैया गांव स्थित डायवर्सन के पास आगे जा रहा बोलेरो चालक द्वारा अचानक ब्रेक लेने पर वह बोलेरो के पिछे टकराकर मार दी जिसके कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पेटरवार थाना पुलिस के सहयोग से घायल सुदामा सिंह को 108 एंबुलेंस से पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉ कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। सुदामा सिंह के सर और चेहरे पर गंभीर चोंट आई है। दुर्घटना के बाद चालक ने बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा।बताते चलें कि फॉर लेन सड़क निर्माण कार्य में बनाए गए डायवर्सन में सड़क कि स्थिति काफी जर्जर हो गई है। जिसे सड़क निर्माण कार्य कंपनी के द्वारा लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होते रहती हैं।

Related posts

जेएन कॉलेज और डोरंडा कॉलेज में भारतीय तटरक्षक बल का जागरूकता अभियान

admin

नगर आयुक्त से मिला हेसाग छठ पूजा समिति का शिष्टमंडल, छठ महापर्व के निमित्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

admin

अवैध खनन को रोकने के लिए छापेमारी, स्टोन चिप्स लदा हुआ 10 ट्रक जब्त

admin

Leave a Comment