झारखण्ड राँची

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची में भव्य जनजाति गौरव दिवस समारोह 15 नवंबर को

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर इस वर्ष 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन पद्मश्री रामदयाल मुंडा फुटबॉल मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जगलाल पाहन की अध्यक्षता में गठित जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे। आयोजन के दौरान जनजाति समाज की लोककलाओं, लोकनृत्यों की प्रस्तुति के साथ वीर जनजातीय महापुरुषों की गौरवगाथा पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। संपूर्ण परिसर को भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हु, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर सहित अन्य महापुरुषों के कटआउट से सजाया जाएगा।

बैठक में जगलाल पाहन, बबलू मुंडा, अशोक मुंडा, मेघा उरांव, सोमा उरांव, बुधराम बेदिया, लुथरू उरांव, नकुल तिर्की, प्रदीप लकड़ा, बिरसा पाहन, बालेश्वर पाहन, रघु मुंडा और सत्यदेव मुंडा उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो के हरला में पॉलट्री फार्म की आड़ में बेचा जा रहा था शराब, 450 लीटर शराब के साथ संचालक गिरफ्तार

admin

तुष्टिकरण की राजनीति से न समाज का और न ही राज्य का होगा भला: सुदेश महतो

admin

जेएसएलपीएस ने समाहरणालय, भवन व बिग बाजार में लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉल

admin

Leave a Comment