झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा कार्यालय में भव्य मिलन, दुलाल भुइयां ने हजारों समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने झामुमो से नाता तोड़कर हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू तथा पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पटका और माला पहनाकर स्वागत किया।


आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा विचार की पार्टी है, जिसका लक्ष्य दलित-वंचित समाज का उत्थान है। वहीं बाबूलाल मरांडी ने भुइयां समाज का भाजपा में स्वागत करते हुए इसे राम भक्तों की पार्टी बताया।
दुलाल भुइयां ने घोषणा की कि वे जीवनपर्यंत भाजपा में रहेंगे और इसे भुइयां समाज का सर्वसम्मत संकल्प बताया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद

Related posts

पेटरवार टीचर्स 11 को पेटरवार नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से किया पराजित

admin

भाजपा कसमार प्रखंड द्वारा चलाया जा रहा गांव चलो अभियान…

admin

बेरोजगार युवाओं के लिए बोकारो मे सुनहरा मौका. 31 जनवरी को इस जगह लगेगा केम्प….

admin

Leave a Comment